गोहाना। गांव बीधल में मिष्ठान भंडार से चोर सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। रोहित ने बताया कि ग्रामीणों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा संगठन बना रखा है। संगठन की तरफ से वह गांव में समाजसेवा करते हुए मिठाइयां बनाकर बेचने की दुकान भी चलाते हैं। दुकान से चोर इनवर्टर, चार बैटरी, 24 पतीले, 140 ट्रे, 10 परात, 25 चूल्हे और अन्य सामान चोरी कर ले गए। संवाद