फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल, दुकान व दो खेतों से सामान चोरी

Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव हलालपुर व गोरड से चोर हजारों का समान चोरी कर ले गए। हलालपुर गांव में न्यू उत्तम विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के संचालक राजेंद्र ने बताया कि चोरों ने स्कूल के मुख्य दरवाजे के कुंडे तोड़कर कमरों से डीवीआर सिस्टम, एलईडी, माॅनिटर, दो बैटरी, इनवर्टर व गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि स्कूल के सामने जितेंद्र की दुकान का ताला तोड़कर वहां से भी काफी सामान चोरी किया गया है। वहीं बलराज के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर इनवर्टर व बैटरी चोरी कर ले गए। गांव गोरड के राजेंद्र ने बताया कि उनके खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने इंजन की पूली, टूलकिट, पाइप व अन्य सामान चोरी किया है। खरखौदा थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें