फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वेल्डिंग की दुकान की खिड़की तोड़कर सामान चोरी

Wed, 01 May 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हनुमान नगर स्थित वेल्डिंग की दुकान की खिड़की तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय दुकान मालिक हरिद्वार गए थे। लौटने पर घटना की जानकारी हुई। ईदगाह कॉलोनी निवासी मोहसिन खान ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह हनुमान नगर में वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। वह 22 अप्रैल को दुकान बंद कर हरिद्वार चले गए थे। अब वापस लौटे तो दुकान खोल कर देखी। उनकी दुकान के पीछे की खिडक़ी तोड़ी गई थी। दुकान से एलसीडी, डीवीआर, बैटरी और हुक्का गायब था। किसी ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें