फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक माह से नहीं हुए स्टांप वेंडरों के लाइसेंस नवीनीकरण, लोग परेशान

Wed, 01 May 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा उपमंडल कार्यालय परिसर में बंद पड़े अधिकृत स्टांप वेंडर के खोखे। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। उपमंडल कार्यालय परिसर में बैठे अधिकृत स्टांप वेंडर के लाइसेंस का नवीनीकरण न होने से क्षेत्रवासियों को न केवल परेशानी हो रही है। एक माह से 13 स्टांप वेंडरों को अपने लाइसेंस नवीनीकरण होने का इंतजार है, लेकिन दूसरा महीना शुरू होने के बाद भी उनके लाइसेंस नवीनीकरण नहीं किए गए हैं। इससे स्टांप पेपर नहीं मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खरखौदा के उपमंडल कार्यालय की तरफ से जिन स्टांप विक्रेताओं को स्टांप बेचने के लिए अधिकृत किया गया था, उनके लाइसेंस 31 मार्च को निरस्त हो चुके हैं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि स्टांप वेंडरों ने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर रखा है तो आवेदनों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद स्टांप वेंडरों का लाइसेंस नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें