फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फोटो स्टूडियो का शटर तोड़कर सामान चोरी

Sat, 09 Nov 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोर्ट रोड पर पंचायत भवन के पास फोटो स्टूडियो का शटर तोड़कर चोर करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह अखबार डालने आए वेंडर ने शटर टूटा देख दुकानदार को अवगत कराया। उन्होंने मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फोटोग्राफर रविंद्र ने बताया कि वह कोर्ट रोड पर पंचायत भवन के पास वंश फोटो स्टूडियो चलाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे अखबार डालने आए वेंडर ने कॉल कर दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी। जिस पर वह दुकान पर पहुंचे और जांच की। दुकान से करीब सवा चार लाख रुपये कीमत के चार कैमरे चोरी मिले। साथ ही चोर दुकान से फ्लैश, सेल, चार्जर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने करीब सात लाख रुपये का नुकसान किया है।



शादी के सीजन से पहले चोरी की मार

रविंद्र ने बताया कि शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में चोरी होने से उन पर दोहरी मार पड़ी है। शादियों की बुकिंग के लिए कैमरे व अन्य सामान पूरा होना जरूरी है। ऐसे में चोरी होने से नुकसान के साथ परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। जिससे चोरी की वारदात पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें