फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी नींद सेहत की सबसे बड़ी दवा : दांगी

Sat, 14 Mar 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में विश्व नींद दिवस पर गोष्ठी के बाद योग करवाते आजाद दांगी। स्रोत : संस्था 
विज्ञापन
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में विश्व नींद दिवस पर योग शिक्षक आजाद सिंह दांगी ने लोगों को अच्छी नींद के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए नींद उतनी ही जरूरी है जितना सही खान-पान और नियमित व्यायाम।
विज्ञापन


आजाद सिंह दांगी ने कहा कि अच्छी नींद से दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ती है, मन शांत रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। नींद के दौरान शरीर खुद की मरम्मत करता है, याददाश्त मजबूत होती है और रोगों से लड़ने की ताकत भी बढ़ती है। नींद की कमी से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि रोजाना रात 9 से 10 बजे के बीच सोने की आदत डालें और सुबह 4 से 5 बजे के बीच उठें। नियमित व्यायाम करें और कुछ समय धूप में जरूर बैठें। दोपहर के बाद सोने से बचें और निकोटिन व कैफीन का सेवन कम करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रात को सोने से पहले शराब या भारी भोजन नहीं करना चाहिए। मोबाइल, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग भी सीमित करना चाहिए। सोते समय कमरे का तापमान ठंडा रखें और शोर व तेज रोशनी से बचाव करें। मोबाइल फोन को साइलेंट मोड पर रखें और अगर नींद न आए तो बिस्तर पर जागते हुए ज्यादा देर न लेटे रहें।
विज्ञापन


इस मौके पर सुरेश पवार, विकास धीमान, सुरेश कुमार, दर्शना शर्मा, निर्मला, सरोज, रोशनी, लक्ष्मी और सुमित्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें