गोहाना। गुढ़ा रोड स्थित गीता विद्या मंदिर की खिलाड़ी हंसिका ने जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ी का विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्राचार्य अश्विनी कुमार ने विजेता हंसिका को सम्मानित किया। प्राचार्य अश्विनी कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 अप्रैल को रोटरी क्लब सोनीपत में आयोजित की गई थी। हंसिका भारोत्तोलन (वजन-40 किलोग्राम) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।