गोहाना। बाल भारती विद्यापीठ के छात्रों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो पुरस्कार जीते। खिलाड़ियों का विद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्या सुमन कौशिक ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा के हर्ष ने अंडर-13 सिंगल्स और हनी व पुलकित की टीम ने डबल्स के मुकाबले में पदक जीते हैं। हर्ष ने ओपन स्टेट जूनियर प्रतियोगिता में रजत पदक व 3100 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। वहीं हनी व पुलकित की टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही। यह प्रतियोगिता 9 अप्रैल को सोनीपत में आयोजित की गई थी।