फोटो 03- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह व अन्य के साथ पदक दि
- फोटो : संवाद
सोनीपत। द्वितीय लेट जयकिशन मेमोरियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी जीवीएम कन्या महाविद्यालय की ताइक्वांडो खिलाड़ी उमा का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने उमा को बधाई दी। जीवीएम की खेल प्रभारी अनु ने बताया कि नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में 3 से 5 जनवरी तक द्वितीय लेट जयकिशन मेमोरियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जीवीएम की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा उमा ने हिस्सा लेते हुए सफल प्रदर्शन किया। उमा ने प्रतियोगिता में स्वर्णिम पताका फहराई। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने उमा का स्वागत करते हुए कहा कि उमा ने काॅलेज का नाम रोशन किया है। पहले भी उमा ने ताइक्वांडो में काॅलेज के लिए विभिन्न स्तरों पर सफल प्रदर्शन किया है। उन्होंने अन्य छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वह पढ़ाई के साथ खेलों में अवश्य हिस्सा लें। खेलों के माध्यम से भी स्वर्णिम भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद