फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता का किया स्वागत

Thu, 17 Apr 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ताइक्वांडो प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता सारिका का साउथ प्वाइंट स्कूल में स्वागत किया गया। पंडित राम चंद्र मेमोरियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन खरखौदा के कन्या महाविद्यालय में 12 से 14 अप्रैल तक किया गया। साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा ने सारिका को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। साउथ प्वाइंट स्कूल की कक्षा 12वीं की सारिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर जिला व संस्थान का नाम रोशन किया। एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेलों में प्रतिभागिता करते हुए खिलाड़ी अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें