शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक एक महिला बैंक कर्मचारी के गले से सोने की चेन झपटकर फ रार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना सिविल लाइन पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी रंजना बत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एटलस रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कार्यरत है। वह बुधवार शाम को छुट्टी के बाद पैदल ही घर की तरफ जा रही थी। जब वह मॉडल टाउन पहुंचीं तो बाइक सवार दो युवक गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
उसने मामले की जानकारी घर आकर पहले परिजनों को दी। जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फु टेज की मदद ली जा रही है।