फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती में गोहाना का जलवा

Wed, 07 Jan 2026 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के भैंसवाल कलां से चयनित आठ पहलवान चंडीगढ़ रवाना होते हुए। फोटो संवाद
विज्ञापन
गोहाना। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में गोहाना के पहलवान शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चंडीगढ़ में 5 से 9 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में भैंसवाल कलां के कासा पहलवान ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के विशाल तोमर को 10-0 के हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालय से करीब 200 पहलवान भाग ले रहे हैं। गोहाना क्षेत्र के भैंसवाल कलां स्थित बलराज अखाड़ा के आठ पहलवान कलिंगा विवि, रायपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
प्रशिक्षक शमशेर सहराया ने बताया कि गोहाना से चयनित पहलवानों में कासा (61 किग्रा), रोहित (65 किग्रा), अमन (74 किग्रा), प्रतीक (67 किग्रा), अंकुश (97 किग्रा), प्रमीत (125 किग्रा), परीक्षित (130 किग्रा) और मनजीत (87 किग्रा) शामिल हैं। मंगलवार को 61 किग्रा भार वर्ग में कासा का मुकाबला एमएस विवि सहारनपुर के पहलवान विशाल तोमर से हुआ।
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान कासा ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर विशाल को 10-0 से शिकस्त देकर निर्णायक जीत दर्ज की। कासा की जीत पर अखाड़े व गांव में खुशी का माहौल है।

गोहाना के भैंसवाल कलां से चयनित आठ पहलवान चंडीगढ़ रवाना होते हुए। फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें