फोटो :21: गोहाना में अतिक्रमण हटवाती पुलिस। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। गोहाना पुलिस ने शुक्रवार को सहायक पुलिस आयुक्त गोहाना राहुल देव की निगरानी में शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस ने दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया और सड़क पर लगी रेहड़ियों को हटवाया। दुकानदारों और रेहड़ी लगाने वालों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
सहायक पुलिस आयुक्त गोहाना राहुल देव ने बताया कि पुलिस उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। जल्द ही सड़क पर बिना पार्किंग के वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।