फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साइबर अपराध से बचाव के प्रति छात्राओं को किया जाए जागरूक

Fri, 26 Jul 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में सुविधाओं को लेकर छात्रा से बातचीत करती हरियाणा म
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने वीरवार को हिंदू कन्या महाविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने हॉस्टल, लाइब्रेरी व कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए वहां छात्राओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जाना। प्राचार्य को निर्देश दिए कि बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया जाए ताकि बेटियां को होने वाले नुकसान के प्रति सजग कर बचाया जा सके।
विज्ञापन

अग्रवाल ने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वह आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। बेटियां अपनी सफलता से परिवार का नाम रोशन कर रही हैं, इसलिए लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। वह अपने खिलाफ होने वाले अत्याचार को लेकर साहस से लड़े। साथ ही प्राचार्य डॉ. रचना अग्रवाल को निर्देश दिए कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। इस दौरान राजेश मित्तल, जयकुमार जैन, डॉ. डीपी जैन, डॉ. पुष्पा रानी व पूर्णमल गौड़ सहित कई प्राध्यापक मौजूद रहे।
खेलकूद विश्वविद्यालय के कुलपति से की मुलाकात
राई। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई के कुलपति अशोक कुमार से भी मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ होने वाले साइबर अपराध को लेकर बातचीत की। कहा कि यहां पर रहने वाली महिला खिलाड़ियों व राई खेलकूद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया जाए। इस दौरान कुलपति अशोक कुमार ने उन्हें साइबर एनकाउंटर्स पुस्तक भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें