फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Tue, 25 Jun 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। वार्ड नंबर 15 में युवती का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड-15 निवासी याशिका (18) का शव मंगलवार सुबह घर के कमरे में पंखे पर लटका मिला। घटना के समय यशिका की मां अपनी भतीजी को छोड़ने बस स्टैंड पर गई हुई थी। इससे पहले तीनों ने साथ बैठकर चाय पी थी। वहीं उसके पिता सुबह रिक्शा लेकर काम पर जा चुके थे। युवती के दो भाई साथ ही के कमरे में सो रहे थे। जब उन्होंने उठकर कमरे में देखा तो यशिका फंदे पर झूल रही थी। उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। चिकित्सक ने विसरा मधुबन जांच के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद शाम को परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें