फोटो : सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में सांस्कृतिक उत्सव के दौरान नृत्य करती छ
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पवन खरखौदा व बीडीपीओ अंकुर पहुंचे। छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य एकल, समूह नृत्य, गायन, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता आदि में भाग लिया।
विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन सांस्कृतिक समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष सिसोदिया ने किया। प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक, सुमित यादव, डॉ. वंदना नासा, डॉ. नवीन वशिष्ठ, डॉ. सतीश मलिक, डॉ. पूनम, डॉ. नीलम सैनी, डॉ. मंजू आदि मौजूद रहे। संवाद