गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्राध्यापकों व छात्राओं ने मतदान करने व परिजनों से मतदान करवाने की शपथ ली। जनसंपर्क विभाग के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अनिल बल्हारा ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। आईएचएल की प्राचार्य डॉ. वीना ने सभी को मतदान की शपथ दिलवाकर उन्हें लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी। कार्यशाला में डॉ. मूर्ति मलिक, डॉ. परविंद्र कौर, डॉ. शीला मलिक, डॉ. सुषमा जोशी, डॉ. नूतन व प्रीति धनखड़ मौजूद रही। संवाद