फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिछली कक्षा में कमजोर रहे विद्यार्थियों की लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

विज्ञापन
फोटो 54- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र सुधारने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में अब शिक्षकों को विद्यार्थियों की क्षमताओं का आकलन करना होगा, कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। इस योजना का उद्देश्य राजकीय स्कूलों के शैक्षणिक स्तर में सुधार करना है। इसे लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों के शिक्षा स्तर में सुधार करने के लिए अब स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी, जिसमें विद्यार्थी की कमियों को चिह्नित कर उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन उनकी पिछली कक्षा के आधार पर किया जाएगा। पिछली कक्षा में विद्यार्थी जिन पाठ्यक्रम में कमजोर रहे हैं, उसे अतिरिक्त कक्षाओं में करवाकर विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाया जाएगा। इससे विद्यार्थी आगामी कक्षा में उस विषय को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। इसके लिए शिविर में शिक्षकों को विद्यार्थियों के लिए लगाई जाने वाली अतिरिक्त कक्षाओं व शिक्षा में आधुनिक उपकरणों के प्रयोग के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई।
शिविर में 40 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की तरफ से शिविर लगाकर टीजीटी को प्रशिक्षण दिया गया। सोनीपत खंड के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर संचालित किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनर बीआरपी मंजू व बीआरपी सुनीता ने 40 शिक्षकों के बैच को प्रशिक्षण दिया। जिसमें शिक्षकों को स्मार्ट बोर्ड पर कार्य करवाने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई, ताकि विद्यार्थियों को सरल अंदाज में पढ़ा सके। शिविर के समापन पर स्कूल प्राचार्य सुमन बाला ने सभी शिक्षकों को यहां सीखी गई गतिविधियों को स्कूूलों में जाकर विद्यार्थियों को करवाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

आसान माध्यम से पढ़ाने के तरीके सुझाए
बीआरपी मंजू ने बताया कि शिविर में शिक्षकों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय को सरल अंदाज में पढ़ाने के तरीके सुझाए गए, ताकि विद्यार्थी बेहतर तरीके से समझ और याद रख सकें। शिक्षक स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी विद्यार्थियों से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। विद्यार्थियों को किसी विषय को लेकर संशय है तो वह शिक्षकों के साथ चर्चा कर उसे दूर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें