फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं का धरना जारी, बॉन्ड पॉलिसी वापस लेने की उठाई मांग

विज्ञापन
छात्राओं के समर्थन में पहुंचे दिल्ली विवि के परिवर्तनकामी छात्र संगठन के सदस्य धरने पर बैठीं छा? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना । भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में बॉन्ड पॉलिसी के विरोध जता रहीं एमबीबीएस की छात्राओं को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। बुधवार को दिल्ली विवि के परिवर्तनकामी छात्र संगठन के सदस्यों ने महिला मेडिकल कॉलेज पहुंचकर एमबीबीएस की छात्राओं का समर्थन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा सर्व कर्मचारी संघ से कथूरा ब्लॉक के प्रधान दिलावर चहल, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रधान अर्जुन मलिक, किसान नेता धर्मपाल मलिक भी छात्राओं के समर्थन में पहुंचे। सभी ने सरकार से मांग की है कि छात्राओं की मांग को पूरा करते हुए बॉन्ड पॉलिसी को जल्द वापस लिया जाए।
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्राएं चार नवंबर से बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में हड़ताल पर बैठी है। छात्राओं का लगातार विभिन्न संगठनों के लोग समर्थन कर रहे हैं। जिससे छात्राओं की हड़ताल तेज होती जा रही है। इतना ही नहीं एमबीबीएस के विद्यार्थी आम लोगों का समर्थन लेने के लिए साइकिल यात्रा व नुक्कड़ नाटक कर रहे हैं। धीरे-धीरे आम जन भी एमबीबीएस के विद्यार्थियों के समर्थन में आने लगे हैं। लगातार मिल रहे समर्थन से एमबीबीएस के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ गया है और वह हड़ताल तेज करने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं, ताकि सरकार पर बॉन्ड पॉलिसी को वापस लेने का दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन

महिला मेडिकल कॉलेज परिसर में एमबीबीएस की छात्राएं धरने पर बैठी हैं। उनके बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए हुए हैं। मरीजों का ओपीडी में नियमित रूप से इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. राजीव महेंद्रू, निदेशक, महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें