फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पोस्टमार्टम कराए युवती के शव का अंतिम संस्कार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिसका पता चलने पर गांव के चौकीदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने चौकीदार के बयान पर युवती की हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं से मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की हत्या किए जाने की सूचना मिली। जानकारी मिली कि 20 वर्षीय युवती का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव के चौकीदार ने पुलिस को बताया कि उन्हें गांव की युवती की मौत होने व बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार किए जाने का पता लगा। उसे शक है कि युवती की मौत के पीछे उसके परिजनों का हाथ हो सकता है। उन्होंने किसी बात को छुपाने के लिए युवती को मार दिया। पुलिस ने चौकीदार के बयान पर हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस मामले को लेकर सभी सुबूत जुटा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले में पूरी स्थिति साफ करने की बात कही है।
वर्जन
युवती की मौत व शव का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली थी। शक जताया गया है कि उसकी हत्या की गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच कर पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें