सोनीपत। उत्तर प्रदेश से अपनी बीमार सहेली से मिलने आई युवती के साथ कार में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक सहेली के पति का दोस्त है। वह युवती की बीमार सहेली को आईटीआई चौक के पास उतारकर युवती को कार में लेकर रोहट नहर की तरफ चला गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती के बयान पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यूपी की 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले सोनीपत स्थित एक कॉलोनी में अपनी सहेली महिला के पास आई थी। उसकी सहेली बीमार रहती है। परिचित सहेली के पति का दोस्त राजेश उसे उपचार के लिए कार में लेकर निकला था। वह भी उनके साथ कार में सवार थी। आरोपी ने उसकी सहेली को बहाने से आईटीआई चौक के पास स्थित अस्पताल के निकट उतार दिया और उसे लेकर रोहट नहर के पास पहुंचा। यहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे उसकी सहेली के पास छोड़ कर भाग गया। युवती के बयान पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।