फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर जटवाड़ा के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। हादसा रविवार दिन में करीब 12 बजे हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में पहुंचाया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर शव के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर जीआरपी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जटवाड़ा के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवती रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी बीच दिल्ली से अंबाला की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। जांच अधिकारी अजय पंडित ने बताया कि युवती के शरीर पर सफेद टी शर्ट और सफेद फूलदार पायजामा है। उसके पास अन्य कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। जिससे युवती की शिनाख्त हो सके। आस-पास क्षेत्र के लोगों से भी पता कर पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी ने बताया कि शव के पास एक मोबाइल मिला है। हालांकि मोबाइल में किसी का भी नंबर नहीं मिला है। हादसे के कुछ देर बाद युवती के फोन पर एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को युवती का भाई बताया। जीआरपी का कहना है कि हादसे के बारे में बताने के बाद युवक ने फोन काट दिया। उसके बाद से अब तक उसका फोन भी बंद आ रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों मोबाइल नंबर भी एक ही सीरीज के हैं। अब दोनों नंबरों की सिम आईडी निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवती की पहचान की जा सके।
जटवाड़ा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत होने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर शव के पास मिले मोबाइल व उस मोबाइल पर आए फोन नंबर की सिम आईडी निकलवाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।- राजेंद्र सिंह, प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें