गांव धनाना के युवके से आठ माह पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। युवती के भाई ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अबसर जींद के गांव जुलाना के सूरज ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन पूजा ने आठ माह पहले उनकी मर्जी के खिलाफ गांव धनाना के विक्की से शादी कर ली थी। उसके बाद से उन्होंने पूजा के पास जाना छोड़ दिया था। हालांकि वह कभी कभी उसकी मां के पास फोन पर बात कर लेती थी। उसने बताया कि 2 अप्रैल को उसकी बहन ने उसकी मां को फोन कर कहा था कि उसकी तबीयत खराब और उसका मन घबरा रहा है। फिर 4 अप्रैल को फोन आया। तब उसकी बहन फोन पर रो रही थी। उसी दिन देर शाम को विक्की ने फ़ोन कर बताया कि पूजा की एक्सीडेंट में मौत हो गयी है। वह जब पीजीआई में पहुंचे तो उसकी बहन के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। सूरज ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की विक्की ने हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा होगा और उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।