फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस लाइन के पास कैफे से जनरेटर की बैटरी चोरी

Sat, 27 Jun 2026 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पुलिस लाइन से कुछ दूरी पर स्थित गोहाना रोड के एक कैफे के बाहर रखे जनरेटर से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पहुंचे और महज चार मिनट के भीतर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
कैफे टुडे के संचालक मनजीत कुमार ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 वर्षों से गोहाना रोड पर कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले ही जनरेटर के सेल्फ स्टार्ट सिस्टम के लिए आठ हजार रुपये की नई बैटरी लगवाई थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी पहले इलाके की गतिविधियों पर नजर रखते रहे और कई बार प्रयास करने के बाद ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। दूसरे आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधकर ताले पर लगातार सात वार किए, जिसके बाद बैटरी बॉक्स खुल गया।
विज्ञापन

दोनों आरोपी बैटरी निकालकर बाइक पर रखकर मौके से भाग गए। दुकानदार का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी थाना सदर के गांव और दूसरा खरखौदा क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें