वाहनों का निरीक्षण करते पुलिस उपायुक्त। पुलिस
सोनीपत। सोमवार को पुलिस लाइन में जनरल परेड का आयोजन किया गया। इसमें जिला पुलिस के अधिकांश अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादयान ने जनरल परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने पुलिस लाइन स्थित सभी कार्यालयों व परेड ग्राउंड में खड़े वाहनों को भी चेक किया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सिटी अमित धनखड़ भी मौजूद रहे।