फोटो 09- सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र में वृद्धजन का घर से मतदान करवाते जरनल ऑब्जर्वर शिवानंद
राई। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जरनल ऑब्जर्वर शिवानंद कपासी ने बुधवार को राई विधानसभा क्षेत्र स्थित कुंडली-सिंघु बॉर्डर के अंतरराज्यीय नाका का निरीक्षण या। उन्होंने नाके पर तैनात एसएसटी व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान शराब व अवैध लेनदेन को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश व दिल्ली से आने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखते हुए जांच करें। अगर किसी वाहन में शराब या अवैध पैसे मिलते हैं तो संबंधित के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिन दिव्यांग व वृद्घजनों ने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया था, जरनल आब्जर्वर उनके घर पहुंचे और उनकी वोट डलवाई। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग और वृद्धजनों की सुविधा के लिए घर से ही मतदान करने का विकल्प दिया है, ताकि हर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर को होने वाले मतदान के दिन वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप व व्हील चेयर की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी पार्टी की वोट डलवाने के लिए दबाव या किसी प्रकार का लालच देता है तो इसकी शिकायत टोलफ्री नंबर 1950 पर दें। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी।