फोटो 12- सोनीपत के छोटू राम आर्य महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में करियर निर्माण के अवसर विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुशल पाल ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह व डॉ. ऊषा दहिया ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर स्वागत किया।
डॉ. कुशल पाल ने विद्यार्थियों को राजनीति विज्ञान की किसी भी राज्य, राष्ट्र के लिए भूमिका के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राजनीति विज्ञान में करियर की अपार संभावनाएं है। उन्होंने राजनीति विज्ञान क्षेत्र में करियर बनाने के साधन के रूप में अनेक क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी। इनमें शिक्षण कार्य, पत्रकारिता, राजनीतिक सलाहकार व राजनीतिक विश्लेषक में करियर की बेहतर संभावनाएं हैं। इस दौरान प्रो. विक्रम तुषीर, डॉ. मुकेश कुमारी, प्रो. कीर्ति, डॉ. पूनम, प्रो. संगीता, प्रो. कविता व प्रो. रिंपी मौजूद रहे।