फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ आज से होगा

Mon, 09 Dec 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव 9 दिसंबर से गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। स्टेडियम में तेजी से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

स्टेडियम में विभिन्न गतिविधियों के लिए स्टॉल लगाए गए हैं, साथ ही जिलावासियों के लिए सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। तीन दिवसीय महोत्सव 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा करेंगे।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि तीनों दिन गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत यज्ञ के साथ की जाएगी। पहले दिन बतौर विशिष्ट अतिथि सोनीपत से विधायक निखिल मदान महोत्सव में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न वक्ता गीता पर लोगों को अपना संदेश देंगे। सेमिनार कार्यक्रम में खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा व गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

अंतिम दिन सुबह साढ़े 11 बजे नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसको राई से विधायक कृष्णा गहलावत हरी झंडी दिखाकर सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र से रवाना करेंगी। नगर शोभायात्रा सेक्टर-14 बाजार, गांधी चौक, बस अड्डा, भांजा चौक, गीता भवन चौक, गोहाना फ्लाईओवर, ककरोई चौक, तिरंगा चौक से होकर सुभाष स्टेडियम में पहुंचेगी। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर को गीता जयंती समारोह की संध्या में दीपोत्सव व आरती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें