फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे सांसद

Sat, 12 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन चलने वाले तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से अतिथियों की घोषणा कर दी गई है। समारोह के दौरान हिंदू विद्यापीठ स्कूल के मैदान में 19 से 21 दिसंबर तक लगने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद रमेश कौशिक 19 दिसंबर को प्रात: 11 बजे करेंगे। इस प्रदर्शनी में गीता के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्व व विभिन्न विचारकों द्वारा गीता पर दिए गए संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा। विभिन्न संस्थाओं व सरकारी विभागों द्वारा भी यहां स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त राजीव रतन ने बताया कि 20 दिसंबर को श्रीमद्भागवत गीता पर समारोह स्थल पर ही ेएक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न विचारक गीता का जीवन पर महत्व विषय पर अपने विचार रखेंगे। सेमिनार में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे। 21 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर विशाल पालकी यात्रा/नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस यात्रा को प्रदेश की शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन सेक्टर-15 से हरी झंडी दिखाएंगी। इसके बाद यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हिंदू विद्यापीठ में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। इसके बाद सांय छह से आठ बजे तक सांस्कृतिक संख्या व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें