फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 बाय 150 फीट होगा पंडाल : एडीसी

Fri, 11 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
19 से 21 दिसंबर तक गीता जयंती समारोह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए हिंदू विद्यापीठ स्कूल के मैदान में भव्य पंडाल तैयार किया जाएगा। दो एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में 150 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा पंडाल लगाया जाएगा। इसमें श्रीमद्भागवत गीता के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर असर से संबंधित जानकारी देते हुए एक विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा हरियाणा की ठेठ परंपराओं से जुड़े कलाकार तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समां भी बांधेंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एडीसी शिवप्रसाद शर्मा ने आयोजन स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किसी भी तरह की कोई कमी न रखी जाए। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में शहर के सभी सामाजिक व धार्मिक संगठन हिस्सा लेंगे। 21 दिसंबर को आयोजित होने वाली इस शोभायात्रा के लिए यात्रामार्ग को भव्य तोरण द्वारों से सजाया जाएगा और झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। इस दौरान उनके साथ डीआईपीआरओ संजीव कुमार, हिंदू विद्यापीठ की प्राचार्या सोनी रुद्रा, सरदार मोहन सिंह मनोचा, बिहारी लाल अरोड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें