फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शर्त दिया है समर्थन, कांग्रेस में नहीं किया विलय : राजकुमार सैनी

Wed, 27 Mar 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्व सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा मंच पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा है कि उनकी पार्टी ने बिना शर्त अपना समर्थन दिया है, कांग्रेस में विलय नहीं किया है। कांग्रेस देश में दमनकारी भाजपा का मजबूत विकल्प है। लोसुपा से जुड़े करीब 35 संगठनों ने भी कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने खुद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही और कहा कि उनकी रूचि विधानसभा चुनाव लड़ने में है।
विज्ञापन


वह मंगलवार को सोनीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को बचाने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर और अरुणाचल से लेकर महाराष्ट्र तक यात्रा कर रहे हैं। केंद्र की भाजपा व हरियाणा की गठबंधन सरकार ने महंगाई व भ्रष्टाचार देने के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया। हरियाणा में भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने पर उन्होंने कहा कि जाटों की वोट बांटने का प्रयास किया गया है। जनता के निशाने पर आ चुके पूर्व सीएम मनोहर लाल को बदलकर जनता को शांत करने का प्रयास किया। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ओबीसी वोट हासिल करना चाहती है, लेकिन जनता बेवकूफ नहीं है। वह सब समझती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें