फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी

Wed, 03 Jan 2024 09:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ देने की गारंटी के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को गांव राजपुर और सनपेड़ा पहुंची। लोगों को सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ देते हुए जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं व सरकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। गांव राजपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री कविता जैन ने किया। गांव आंवली व बली ब्राह्मणान में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हरियाणा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष फूल खरब ने किया। गंगाना में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सांसद रमेश कौशिक ने जनसमस्याएं सुनी और ग्रामीणों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई। गांव मंडोरा व मंडोरी में जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें