फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में गैर-शिक्षक कर्मचारियों की दोनों यूनियनों ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय प्रशासन की भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ आम सभा की। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रवेश त्यागी व अन्य ने बताया कि विवि के कुलपति की तरफ से गैर-शिक्षक कर्मचारियों के लिए दैनिक हाजिरी के ऐसे आदेश पारित किए हैं, जो हरियाणा के किसी भी सरकारी कार्यालय या विश्वविद्यालय में लागू नहीं हैं। आम सभा में फैसला लिया गया कि चार जनवरी को विवि में कर्मचारियों की तरफ से सुबह 11 बजे से दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विवि की दोनों यूनियनों के प्रधान प्रवेश त्यागी, जसबीर, महासचिव नीरज, राजेश शर्मा, आनंद कुमार, दिनेश दहिया, भूपेद्र, राजकुमार शर्मा, तेजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें