फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज और कल फिर चलेगी गति शक्ति स्पेशल

Thu, 20 Apr 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन से उतरते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे की ओर से दिल्ली-कटड़ा रूट पर दो दिन फिर से गति शक्ति स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन (04077) 20 अप्रैल व ट्रेन संख्या (04071) 21 अप्रैल को नई दिल्ली से चलाई जाएगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन (04078) 21 अप्रैल व ट्रेन संख्या (04072) 23 अप्रैल को कटड़ा से नई दिल्ली तक चलाई जाएगी। गति शक्ति स्पेशल ट्रेन का सोनीपत सहित मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा, जिससे दिल्ली-अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्टेशन से वीरवार को स्पेशल ट्रेन (04077) का संचालन रात 11:15 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर रात 12:01 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मुख्य स्टेशनों से होते हुई अगले दिन सुबह 11:25 बजे कटड़ा स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार 21 अप्रैल को भी नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन (04071) का संचालन किया जाएगा। वापसी में स्पेशल ट्रेन (04078) कटड़ा स्टेशन से 21 अप्रैल को शाम 6:10 बजे प्रस्थान करेगी, जो विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। शाम 6:40 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसी प्रकार 23 अप्रैल को स्पेशल ट्रेन (04072) को कटड़ा से चलाया जाएगा। दोनों तरफ स्पेशल ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा। गति शक्ति स्पेशल ट्रेन के चलने से ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ कम होगी। दैनिक यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मुख्य स्टेशनों पर होगा ठहराव
वानानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली गति शक्ति स्पेशल ट्रेन का मार्ग में मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। जिनमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व उधमपुर स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन
ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए गति शक्ति स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 20 और 21 अप्रैल को नई दिल्ली से कटड़ा रूट पर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। वापसी में 21 व 23 अप्रैल को कटड़ा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को फायदा मिलेगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

फोटो 05- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन से उतरते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें