फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में पानी आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : अत्री

Thu, 20 Apr 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06: लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) हरिओम अत्री ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। सभी गांवों में समुचित पेयजल आपूर्ति करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर जल आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो इसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दें, ताकि लोगों को पेयजल से संबंधित कोई समस्या न आए। डीआरओ बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में जल आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सिंचाई विभाग के अधिकारी आपस में तालमेल रखें और जिले में समुचित पेयजल आपूर्ति की योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां पर जल आपूर्ति की व्यवस्था नहरों से की जाती है, ऐसे स्थानों पर नहरों में पानी छोड़ने के शेड्यूल की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अवश्य दें। जब नहर में पानी न छोड़ा छाए उस समय पहले ही पानी को स्टोर किया जा सके और जल आपूर्ति समय पर पूरी हो सके।
डीआरओ ने कहा कि जिले के सभी जलघरों में पेयजल के फिल्टर सिस्टम सही होने चाहिए, ताकि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिले। इस दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी जोशी, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके बोड़वाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता जेएस हुड्डा, मोहित, फूल सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता पुनीत सोनी आदि मौजूद रहे।

फोटो 06: लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें