फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन लीक होने से मचा रहा हडक़ंप एक घंटे डर के साये में रहे ग्रामीण

विज्ञापन
गांव जठेड़ी के पास पाइप लाइन से गैस लीकेज की सूचना पर पहुंची पुलिस व कंपनी कर्मी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत/राई। गांव जठेड़ी के पास भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड (गेल) की पाइप लाइन लीक हो गई। जिससे गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। आरोप है कि करीब एक घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। बाद में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग व गेल गैस कंपनी के अधिकारियों को बुलवाया। जिसके बाद रिसाव को रोका गया। हालांकि प्रशासनिक अमले के देरी से पहुंचे पर लोगों ने रोष भी जताया।
विज्ञापन

शनिवार को बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर जठेड़ी गांव के पास बिजली निगम द्वारा खुदाई का काम करके पोल लगाया जा रहा था। इस दौरान जमीन में दबी गेल गैस की पाइप लाइन पर दबाव आने से रिसाव शुरू हो गया। जिससे गैस तेजी से वातावरण में फैलने लगी। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने दुकान बंद कर दीं और आसपास मौजूद लोग भी दूर चले गए। लोगों ने प्रशासन को मामले से अवगत कराया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जिस पर राई थाना पुलिस को सूचित किया गया। काफी देर बाद राई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग की टीम और बाद में गेल गैस कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कंपनी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचने के बाद फाल्ट को दूर करते हुए गैस के रिसाव को रोका। जिसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।
बिजली निगम की लापरवाही बन सकती थी मुसीबत
क्षेत्र में बिजली का पोल लगाने के दौरान पाइप में लीकेज हुआ। बिजली निगम की टीम ने बिना क्षेत्र की जानकारी जुटाए गड्ढा खोद कर पोल लगाने का काम शुरू कर दिया। गड्ढा खोदते समय पाइप लीक हो गया। पाइप लीक होने पर कर्मचारी वहां से हट गए। गैस लीक होने की जानकारी मिलने ही आसपास के दुकानदार व क्षेत्रवासी मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटाया और रिसाव रोकने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

आबादी वाले क्षेत्र में हुआ था गैस का रिसाव
जिस लाइन में रिसाव हुआ वह वह आबादी वाले क्षेत्र से है। जिससे गैस रिसाव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिंलते ही कंपनी की ओर से कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। तब जाकर लोगों ने कही जाकर राहत भरी सांस ली।
गेल की लाइन को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही सप्लाई को रोक दिया गया था। बाद में मौके पर पहुंचकर लीकेज को ठीक कर दिया गया। इससे किसी को ज्यादा नुकसान की संभावना नहीं है।
-आशीष, फायरमैन, गेल गैस कंपनी
जठेड़ी रोड पर बिजली का पोल लगाने के दौरान गैस पाइप लाइन लीक हो गई थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर गैस कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर इसे ठीक कराया गया। जांच की जाएगी कि गैस पाइप लाइन में रिसाव किसकी गलती से हुआ है। गैस कंपनी ने भी यहां पाइप लाइन दबाने को लेकर कोई निशान भी नहीं लगाया गया है। जांच में किसी की गलती सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शमशेर सिंह, थाना प्रबंधक, राई।

गांव जठेड़ी के पास पाइप लाइन से लीकेज होती गैस।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें