गन्नौर। रौनक पब्लिक स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे गन्नौर प्रीमियर लीग (जीपीएल) सीजन-01 के तहत वीरवार को खेले गए मुकाबले में गन्नौर सुपरस्टार ने गन्नौर किंग्स को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करती हुई गन्नौर किंग्स की टीम 17.1 ओवर में 61 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
जीत के लिए दिए गए 62 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गन्नौर सुपरस्टार की टीम ने मात्र 9.2 ओवर में दो विकट खोकर मुकाबला जीत लिया। गन्नौर सुपरस्टार की ओर से तेजस ने नाबाद 23 रन बनाए जबकि नैतिक शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। नितिन जांगू ने नाबाद 8 रन बनाए।
गन्नौर किंग्स की ओर से हिमांशु कश्यप और देवित दहिया ने 1-1 विकेट लिए लेकिन सुपरस्टार के बल्लेबाजों के सामने उनकी कोशिशें पर्याप्त साबित नहीं हुईं। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
गन्नौर सुपरस्टार की इस जीत से टीम का मनोबल और भी ऊंचा हुआ है तथा आगामी मुकाबलों के लिए टीम ने मजबूत दावेदारी पेश की है।