फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर का बस अड्डा कंडम घोषित तो खरखौदा बस अड्डे की हालत खस्ताहाल

Tue, 04 Feb 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के गन्नौर स्थित बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रोडवेज विभाग यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में भी बेहतर कार्य कर रहा है। इस कड़ी में गन्नौर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस अड्डा को कंडम घोषित कर दिया गया है, वहीं खरखौदा बस अड्डे के भवन के जर्जर होने पर पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखा है। इससे बस अड्डा भवन का सर्वे कर इसे भी कंडम घोषित कर नए सिरे से बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन

गन्नौर में कंडम घोषित किए जा चुके बस अड्डे को नए सिरे से हाईटेक बनाने की योजना है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। करीब 30 साल पहले बने बस अड्डे में बसों के ठहराव के लिए केवल तीन ही बूथ बनाए गए थे। जनसंख्या बढ़ने पर बस अड्डे पर जगह की कमी बनी हुई थी। भवन के कंडम घोषित होने के बाद इसे नए सिरे से बनाया जाना है। योजना है कि बस अड्डे पर एक साथ अधिक बसें खड़ी करने के लिए अलग से बूथ बनाए जाने, यात्रियों के लिए एसी रेस्टोरेंट, साफ-सुथरे शौचालय व प्रथम तल पर अधिकारियों के कार्यालय बनाने की योजना है। आय बढ़ाने के लिए जीटी रोड के साथ लगती जगह पर दुकानें बनाकर किराये पर देने की योजना है।
लेंटर से गिर रहा प्लास्टर
खरखौदा बस अड्डे के भवन की हालत भी खस्ता हो चुकी हैं। हालात यह है कि यहां लेंटर से प्लास्टर गिर रहा है, जो लोगों के लिए कभी भी खतरे का सबब बन सकता है। रोडवेज अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को यहां सर्वे करने को लिखा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके।
विज्ञापन


-
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का हर संभव प्रयास किया जाता है। गन्नौर बस अड्डे के भवन को कंडम घोषित किया जा चुका है। अब इसे नए सिरे से हाईटेक बनाया जाएगा, जिसमें बसों के खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह के साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। खरखौदा बस अड्डे के भवन का सर्वे करने के लिए भी लिखा गया है।
विज्ञापन

- संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें