फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर रामकरण के घर में तलाशी की पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बैंयापुर में गैंगस्टर रामकरण के बंद घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई है। पुलिस वीडियोग्राफी कराकर गैंगस्टर पर पूरी तरह शिकंजा कसना चाहती है। वीडियोग्राफी को कोर्ट में भी सुबूत के तौर पर पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में हर पहलू पर नजर रख रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने गैंगस्टर रामकरण के घर पर दो दिन तक तलाशी अभियान चलाया था। शुक्रवार देर शाम से शुरू हुआ तलाशी अभियान जहां देर तक तक चला तो शनिवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। शनिवार रात को खत्म हुए तलाशी अभियान में पुलिस ने 696 कारतूस, डेढ़ किलो सोना, करीब दो किलो चांदी, दो लाख, 13 हजार, 354 रुपये नकदी, लग्जरी गाड़ियां, 13 कीमती घड़ियां तथा कागजात बरामद किए थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान अलमारियों व अन्य दराज को खोलने से लेकर उसके अंदर से आभूषण, नकदी व हथियार बरामद करने की वीडियोग्राफी कराई है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर के खिलाफ अक्सर आम आदमी गवाही देने से बचता है। ऐसे में पुलिस द्वारा गई वीडियोग्राफी अहम सुबूत का काम करेगी। इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
संपत्ति अटैच कराने में मिलेगी मदद
पुलिस द्वारा चल-अचल संपत्ति को अटैच कराने का प्रयास किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता किया जाएगा कि वह संपत्ति उसके पास कहां से आई। ऐसे में बरामद संपत्ति का वीडियो भी पुलिस के लिए मददगार बनेगा। पुलिस गैंगस्टर की कमर तोड़ने के लिए हर सुबूत बारीकी से जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें