फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज बेटियों के नामकरण में शामिल होगा गैंगस्टर काला जठेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी रविवार को अपनी जुड़वां बेटियों के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए सात घंटे की कस्टडी पैरोल पर सोनीपत के जठेड़ी गांव पहुंचेगा। वह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जठेड़ी गांव स्थित अपने घर पर परिवार के साथ रहेगा। इस दौरान दिल्ली और सोनीपत पुलिस की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा ने तीन महीने पहले जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। बेटियों के नामकरण के लिए रविवार को घर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी में शामिल होने के लिए उसे कस्टडी पैरोल दी गई है। इससे पहले बेटियों के जन्म के समय भी उसे चार घंटे की पैरोल मिली थी।
अनुराधा ने कहा कि बेटियों के जन्म के बाद घर का माहौल बदल गया है। उन्होंने बताया कि फोन पर रोजाना संदीप से बात होती है और बातचीत में ज्यादातर बेटियों का ही जिक्र रहता है। उनके अनुसार, संदीप अपनी बेटियों के साथ समय बिताने का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह प्रार्थना करती हैं कि संदीप जल्द जेल से बाहर आए और बेटियों को बड़ा होते देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें