फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर रामकरण के पास कहां से आए पुलिस व सेना में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बदमाश अजय उर्फ बिट्टू को सिपाही महेश के गोली मारने के बाद गैंगस्टर रामकरण के घर में छापा मारकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पहुंची सीआईए, सदर व सिटी थाना की टीम उस वक्त चौंक गई, जब पुलिस व सेना में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के कारतूस भी गैंगस्टर के घर से बरामद हुए। इसमें बड़ा सवाल यह है कि वह इन कारतूसों को कहां से लेकर आया। अब हर किसी के जहन में यही सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या उसके गैंग में कोई ऐसा कर्मी तो शामिल नहीं है, जिसने उसे प्रतिबंधित हथियार के कारतूस उपलब्ध कराए हो। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी कर उससे इस बारे में पूछताछ कर पर्दा उठाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

गैंगस्टर रामकरण के घर शुक्रवार रात को पहुंची पुलिस टीमों ने भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे। गैंगस्टर के घर से प्रतिबंधित हथियारों के कारतूस भी बरामद किए हैं। जिसमें 7.62 बोर के 10 कारतूस व एफएमजी के 40 कारतूस शामिल हैं। इनमें भी एफएमजी के 40 कारतूस की बरामदगी बड़ा मामला माना जा रहा है। एफएमजी गन का प्रयोग पुलिस व सेना ही बड़े उपद्रव के दौरान शांति बनाए रखने में करती है। ऐसे में एफएमजी के कारतूस रामकरण के घर में मिलना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। प्रतिबंधित हथियारों के कारतूस आम आदमी को बाजार में नहीं मिलते। यह मिलीभगत से ही किसी अन्य के पास पहुंच सकते हैं। यहां पुलिस या सेना कर्मी से लूटपाट में इन्हें छीना जा सकता है। अब पुलिस रामकरण को गिरफ्तार कर पता लगाएगी कि यह हथियार उसके पास कहां से आए।
--
रामकरण के पकड़े जाने पर होंगे कई बड़े खुलासे
जिस तरह से रामकरण के घर से भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं और उनमें ऐसे हथियारों के कारतूस भी शामिल हैं जो सामान्य लोगों के लिए प्रतिबंधित है। ऐसे में उसके पकड़े जाने पर कई बड़े खुलासे होंगे। उससे यह पता लगेगा कि कारतूस कहां से आए है तो इतने सारे कारतूस आखिर उसने जमा क्यों किए हुए थे, इसका भी उसके पकड़े जाने के बाद ही पता लगेगा।
विज्ञापन

--
संपत्ति की ईडी से जांच कराई जाएगी, जब्त करने की हो सकती है कार्रवाई
रामकरण के घर से करीब 68 लाख रुपये के आभूषण, नकदी, लग्जरी गाड़ियां, संपत्ति के कागज बरामद हुए है। इस पूरी संपत्ति की जांच की जा रही है और इसकी ईडी से जांच भी कराई जाएगी। पुलिस का मानना है कि उसने अपराध करके ही इस संपत्ति को एकत्र किया है। जिसके बाद संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी हो सकती है।
वर्जन
गैंगस्टर रामकरण के घर से कुछ प्रतिबंधित कारतूस मिले हैं। जिनके बारे में उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता लगाया जाएगा। मामले में गहनता से जांच कर सभी बातों से पर्दा उठाया जाएगा। इसके साथ ही ईडी से संपत्ति की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें