सोनीपत। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, बोहला में गणेश चतुर्थी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भगवान गणेश की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ ने पूजा में भाग लेकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। विद्यालय की अध्यक्षा मिथिलेश शर्मा ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या प्रोमिला सेहरावत ने भी विद्यार्थियों और स्टाफ को पर्व की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की।