फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तिधाम में कोविड नियमों से 10 शवों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 स्थित शिव मुक्तिधाम में 10 शवों का अंतिम संस्कार कोविड नियमों से किया गया। तीन अन्य का अंतिम संस्कार वीरवार को किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों ने इन सभी की मौत बुधवार को होने की जानकारी दी है। शवों का अंतिम संस्कार रात को एक बजे तक पूरा किया जा सका। वहीं, प्रशासन ने बुधवार को चार लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से होने की बात कही है।
विज्ञापन

मुक्तिधाम में बुधवार को लगातार चौथे दिन शवों का आना लगा रहा। बुधवार को कोरोना नियमों से अंतिम संस्कार करने के लिए 13 शव लाए गए। इससे पहले मुक्तिधाम में रविवार को पांच, सोमवार को 11 और मंगलवार को सात शवों का अंतिम संस्कार किया गया था।
इन शवों का नियमों से हुआ अंतिम संस्कार
- गाजियाबाद के व्यक्ति का शव सामान्य अस्पताल सोनीपत से पहुंचा।
- रामनगर की महिला का शव खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पहुंचा।
- दिल्ली की महिला का शव आस्कर अस्पताल से पहुंचा।
- नरेला की महिला का शव आस्कर अस्पताल से पहुंचा।
- शास्त्री कॉलोनी के व्यक्ति का शव भगवानदास अस्पताल से पहुंचा।
- दिल्ली की महिला का शव भगवानदास अस्पताल से पहुंचाया गया।
- नरेला दिल्ली के व्यक्ति का शव सामान्य अस्पताल से लाया गया।
- पटेल नगर के व्यक्ति का शव सामान्य अस्पताल से पहुंचा।
- जीवन विहार के व्यक्ति का शव भगवानदास अस्पताल से पहुंचाया गया।
- अग्रसेन नगर के व्यक्ति का शव दाह संस्कार को पहुंचाया गया।
सुलगते सवाल : सोनीपत प्रशासन की तरफ से बुधवार को कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई। ऐसे में कोरोना नियमों से लगातार कई शवों का अंतिम संस्कार किए जाने से सवाल उठ रहे हैं कि कहीं प्रशासन मौत के आंकड़ों को कम तो नहीं दिखा रहा।
विज्ञापन

कोविड संक्रमित और संदिग्ध का निर्णय अस्पताल के निर्देशों पर होता है। यहां पहुंचने वाले सभी शवों का अंतिम संस्कार कोविड नियमों के अनुसार ही कराते हैं। मुक्तिधाम की अंतिम संस्कार टीम दोपहर से देर रात तक लगी रहती हैं। - डॉ. डीएन मल्होत्रा, सचिव, शिव मुक्तिधाम सेक्टर-14
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें