फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का गले रेतने का आरोपी फूफा भागते हुए उठा ले गया था एक लाख रुपये से भरा बैग, 90 हजार व वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 स्थित घर में घुसकर बिल्डर के बेटे का गला रेतकर फरार हुए उसके फूफा व अन्य आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी भागते हुए बिल्डर का एक लाख रुपये की नकदी से भरा बैग ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों से 90 हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। विदित रहे कि डेढ़ करोड़ रुपये के लालच में बिल्डर के बेटे मोहित का गला रेतने के आरोपी शिवेंद्र शर्मा निवासी कृष्ण नगर दिल्ली व उसके दोस्त अंशुमन टंडन निवासी शहादरा दिल्ली को काबू किया था। शिवेंद्र मोहित का फूफा है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया। उसको एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों ने बताया कि मोहित का गला रेतने के बाद जब दीपक उसको अस्पताल लेकर चला गया तो वह मकान के पीछे की ओर कूदकर भाग गए थे। भागते समय मेज पर रखा बिल्डर का हैंडबैग उठाकर ले गए थे। उसमें करीब एक लाख रुपये थे। पुलिस टीम आरोपियों को लेकर दिल्ली गई। वहां से बैग के रुपयों में से 90 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। इस बैग को दिल्ली में छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन

आरोपियों को अपने साथ रखने वालों का पता लगा रही पुलिस
पुलिस को आरोपियों की कॉल डिटेल से पता चला है कि वह दिल्ली में अपने परिजनों के अलावा भी कई व्यक्तियों के संपर्क में थे। वारदात के बाद भागकर अपने परिचितों के यहां ही छिपे थे। पुलिस ने संरक्षण देने वालों भी तलाश शुरू कर दी है। उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती हैं।
बिल्डर ने पैसा दे रखा है एडवांस
डेढ़ करोड़ की कोठी बेचने के बाद बिल्डर दीपक ने ज्यादातर रुपया एडवांस दे दिया था। उन्होंने बताया कि वह फ्लैट का निर्माण कर रहे हैं। सीमेंट, लोहा और ईंट आदि के लिए रुपया एडवांस में दे दिया था। इससे सामान सस्ता मिल जाता है। आरोपियों को रुपया एडवांस में देने की जानकारी नहीं थी। शिवेंद्र 20 फरवरी को भी घर पर आया था। वह बार-बार रुपयों के संबंध में बातचीत करता था, तब उसकी नियत समझ नहीं पाए थे।
विज्ञापन

बच्चे पर जानलेवा हमला करने व चोरी करने के मामले में आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे घर से चोरी किए गए 90 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। संरक्षण देने वालों और साथियों की तलाश की जा रही है। - सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें