सोनीपत। जिले में 15 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) शुरू हो रहा है। एसआईआर को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ), अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसआईआर प्रभावी ढंग से कराने कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने ईआरओ को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग 5 जून से 10 जून तक करवाएं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत संबंधित प्रमाण-पत्र निर्वाचन कार्यालय में भिजवाएं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने ईआरओ को अपने स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सभी ईआरओ को अपने कार्यालयों में कॉल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदाताओं की समस्याओं एवं शंकाओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में अभी तक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां शीघ्र नियुक्ति कर उसकी एक प्रति संबंधित ईआरओ एवं निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करवाएं।
14 जुलाई 2026 होगा एसआईआर
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक होगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। एडीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह बीएलओ को निर्देशित करें कि एसआईआर कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए ।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों के कार्ड पर एसआईआर कार्यक्रम शुरू होने की तिथि एवं हाउस टू हाउस सर्वे की तिथि की मोहर लगवाना सुनिश्चित किया जाए। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक व रेडक्रॉस सचिव अवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।
जिला खेल अधिकारी को निर्देशि देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त कि खेल स्टेडियमों में आने वाले खिलाड़ियों को भी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाए।
15 जून से 14 जुलाई तक गणना अवधि के दौरान दौरान मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा।