फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस अड्डे से मुरथल रोड ड्रेन नं. 6 तक बनेगी सड़क

Mon, 04 Dec 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23. सोनीपत में बस अड्डे से मुरथल अड्डा चौक की तरफ उखाड़ी गई सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। देवी लाल चौक स्थित बस अड्डे से मुरथल अड्डा चौक तक सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई सड़क का अब पुनर्निर्माण किया जाएगा। उखड़ी गई सड़क की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क का पुनर्निर्माण होने से वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। सड़क गड्ढा मुक्त होने के बाद इस मार्ग से वाहन सरपट दौड़ सकेंगे। इस कार्य के लिए विभाग ने 32.37 लाख रुपये का टेंडर लगाया है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पानी निकासी व्यवस्था बेहतर करने के लिए सीवर लाइन डाली गई है। मुरथल अड्डा चौक से लेकर बस अड्डे तक सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन जगह-जगह उखड़े मार्ग को ठीक नहीं किया गया है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। बस अड्डे के साथ लगते बीज मार्केट में रोजाना किसानों का आना जाना लगा रहता है। बस अड्डे से सब्जी मंडी, मुरथल अड्डा चौक, गन्नौर व जीटी रोड की ओर जाने के लिए मुख्य मार्ग पर है। क्षेत्र के लोग काफी समय से सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
सड़क निर्माण होने से सरपट दौड़ेंगे वाहन
लोक निर्माण विभाग की ओर से देवीलाल चौक, बस अड्डा से मुरथल रोड ड्रेन तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। सबसे पहले विभाग की तरफ से उन स्थानों की मरम्मत कराई जाएगी, जिस जगह से सीवर लाइन डाली गई ताकि सड़क निर्माण के दौरान काम में अड़चन न बने। इस मार्ग पर आदर्श नगर, धानक बस्ती, बीज मार्केट क्षेत्र लगते हैं। यहां के लोगों को बस अड्डा या मुरथल अड्डा चौक की ओर आवाजाही के लिए खस्ताहाल मार्ग से गुजरना पड़ता है। सड़क का निर्माण होने के बाद इस मार्ग पर वाहन चालक सरपट दौड़ सकेंगे। साथ ही मार्ग के साथ लगती कॉलोनियों के लोगों को भी काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

पार्षद भी उठा चुके सड़क निर्माण न होने का मुद्दा
सड़क का निर्माण न किए जाने का मुद्दा पार्षद सुरेंद्र नैय्यर भी निगम में हाउस की बैठक में उठा चुके हैं। निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर का कहना है कि मुरथल अड्डा चौक से बस अड्डे की तरफ रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। बार-बार मांग करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। विभाग के अधिकारियों को वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, अधिकारियों की ओर से जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है। निर्माण के बाद दैनिक यात्रियों व स्कूल, कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी काफी राहत मिल सकेगी।
बस अड्डे से मुरथल रोड ड्रेन नंबर 6 तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 32.37 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर आवंटित किए जाने के बाद जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके बाद सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी राहत मिल सकेगी। -प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

फोटो 23. सोनीपत में बस अड्डे से मुरथल अड्डा चौक की तरफ उखाड़ी गई सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

फोटो 23. सोनीपत में बस अड्डे से मुरथल अड्डा चौक की तरफ उखाड़ी गई सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

फोटो 23. सोनीपत में बस अड्डे से मुरथल अड्डा चौक की तरफ उखाड़ी गई सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें