फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिव्य नगर योजना के तहत 26 करोड़ से बनाई जाएंगी सड़कें

Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27- निशा शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
गोहाना। दिव्य नगर योजना के तहत नगर परिषद ने करीब 26 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। अब शहर में सड़कों का निर्माण करवाने के साथ ही सुंदरीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे। यह बजट शहर की सड़कों, मुख्य द्वार, चौक व लाइटों पर लगाया जाएगा। इससे शहर जगमग होगा।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने जेई को सर्वे के बाद शहर में होने वाले सुंदरीकरण के कार्यों की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट ( डीपीआर) तैयार करने के आदेश दिए थे। रिपोर्ट तैयार होने के बाद मंजूरी के लिए मुख्यालय में भेजा गया था। अब योजना को मंजूरी मिल गई और फाइनेंस कमेटी ने बजट भी पास कर दिया है। अब टेंडर लगाकर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। नप के अधिकारियों के अनुसार शहर में महम रोड पर सूरजमल चौक से लेकर जींद बाईपास तक की सड़क का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें प्लांट पोट व टाइल लगाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा ड्रेन नंबर आठ नजदीक परशुराम चौक से लेकर पानीपत रोड बाईपास तक सड़क पर लाइट लगाने व प्लांट पोट लगाने का काम किया जाएगा। वही सड़कों पर साइकिल चलाने के लिए अलग से ट्रैक तैयार किया जाएगा। जिसके बाद शहरवासी सुबह व शाम के समय साइकिल चला सकेंगे। वहीं सड़कों का सुंदरीकरण भी होगा। इसके अलावा शहर के मुख्य द्वार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

दिव्य नगर योजना के तहत शहर में सड़कों के सुंदरीकरण के लिए 26 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। बजट पास हो गया है अब टेंडर लगाकर कार्य शुरू कराया जाएगा।
निशा शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, गोहाना

फोटो 27- निशा शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें