फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती: शादी के बाद पता लगा मुस्लिम समुदाय का है युवक, महिला ने थाने पहुंच लगाए गंभीर आरोप

Tue, 06 Oct 2026 04:35 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे पति का आधार कार्ड मिला, जिसमें उसके बारे में ऐसी जानकारी मिली, जिसे विवाह से पहले उससे छिपाया गया था। महिला के अनुसार जब उसे पति की वास्तविक पहचान और पहली पत्नी के बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला और संगठन के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती शादी तक पहुंची, लेकिन विवाह के बाद महिला के सामने पति की पहली शादी और पहचान से जुड़े ऐसे तथ्य आए, जिनके बाद मामला थाने पहुंच गया। आरोप है कि युवक मुस्लिम समुदाया से था और उसने इसकी जानकारी नहीं दी। सोनीपत निवासी महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने अपनी और बच्चों की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से वर्ष 2022 में युवक से पहचान हुई थी। बातचीत बढऩे के बाद दोनों के बीच नजदीकी संबंध बने और बाद में जुलाई, 2023 में शादी हो गई। महिला का आरोप है कि विवाह से पहले युवक ने अपनी वास्तविक पहचान और पहले से शादीशुदा होने की जानकारी उससे छिपाई।

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे पति का आधार कार्ड मिला, जिसमें उसके बारे में ऐसी जानकारी मिली, जिसे विवाह से पहले उससे छिपाया गया था। महिला के अनुसार जब उसे पति की वास्तविक पहचान और पहली पत्नी के बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया। उसका पति मुस्लिम समुदाय का निकला। उसे पता लगा कि उसकी 12 साल पहले शादी हो चुकी है और तीन बच्चों का पिता है। हालांकि शिकायतकर्ता महिला की भी शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे है, लेकिन उसका कहना है कि वह पति से वर्ष 2022 में तलाक लेकर अलग रह रही है।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष पर अभद्रता व धमकी के आरोप
महिला ने शिकायत में ससुराल पक्ष के लोगों पर कॉल करने पर अभद्रता व धमकी देने के आरोप लगाए है। पीडि़ता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपों पर कार्रवाई करने तथा उसे और बच्चों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। महिला का कहना है कि जब वह अपने पति के घर गई तो वहां उस पर जेठ गलत नजर रखते थे। उन्होंने कई बार अभद्रता की। 

रक्षक सेना महिला के पक्ष में उतरी
रक्षक सेना ने महिला के पक्ष में आकर कार्रवाई की मांग की है। मंजीत तिहाड़ा ने कहा कि अगर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। 

अधिकारी के अनुसार
महिला ने मामले को लेकर शिकायत दी है। दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की जाएगी। उसके बाद मामले में तथ्यों के अनुसार ठोस कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सवित, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें