फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व सिक्योरिटी गार्ड की हत्या में मुख्य आरोपी का दोस्त गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव कुमासपुर के पास स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में पूर्व सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव मिदकाली का निवासी सचिन है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


यूपी के जिला बरेली के गांव तेजगांव निवासी इमरान अली का शव 28 मार्च को कुमासपुर के पास स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में मिला था। शाहपुर तुर्क निवासी विकास ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि एक साल पहले वह कमांडो सिक्योरिटी में काम करते थे। उस दौरान उनकी पहचान इमरान अली (30) से हुई थी। इमरान बहालगढ़ में किराए पर रहते थे। विकास ने बताया था कि उन्होंने अपनी कंपनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद इमरान उनके पास कई लोगों को नौकरी पर लगवा चुका था। जिससे उनकी दोस्ती हो गई थी। 28 मार्च को सुबह देवीलाल पार्क में घूमने गए तो वहां इमरान अली का शव पड़ा मिला था। उनकी सिर में पत्थर मारकर हत्या की गई थी।

मुकदमा दर्ज करने के बाद बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव की टीम ने आरोपी मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव नगला निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। उसने बताया था कि इमरान अली उनकी पत्नी से बातचीत करता था। इसी शक में इमरान अली की हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने मामले में उसके साथी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें