फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक की हत्या के आरोप में दोस्त गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना कुंडली पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। 4 जुलाई को रवि निवासी विरेंद्र नगर जनकपुरी दिल्ली ने थाना कुंडली में शिकायत दी थी कि उसके साले कवलजीत की हत्या उसके दोस्त प्रतीक, हिमांशु और उनके अन्य साथियों ने मिलकर की है। इस घटना पर थाना कुंडली में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना कुंडली की अनुसंधान टीम ने आरोपी प्रतीक निवासी अंगद नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें